मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बुरी खबर, चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस ने हाल ही में हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने से मुंबई इंडियंस के कई प्रशंसक नाखुश हैं। लेकिन इस बीच मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार बल्लेबाज की गैरमौजूदगी से टीम काफी कमजोर नजर आ रही है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैंस का साल 2024 में छठा आईपीएल सीजन जीतने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है.

सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बुरी खबर, चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव फिलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे. टी20 सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए बल्ले से शतक जड़ा था, लेकिन इसी टी20 मैच में फील्डिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव के टखने में चोट लग गई. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे.

इस वजह से उन्हें मैदान से डग आउट तक ले जाने के लिए कुछ खिलाड़ियों समेत सपोर्ट स्टाफ की मदद लेनी पड़ी. सूर्यकुमार यादव की मौजूदा हालत को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें टखने की चोट से उबरने में कुछ महीने लग सकते हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलना मुश्किल नजर आ रहा है.

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बुरी खबर, चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव ने 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में पदार्पण किया, लेकिन बाद में 2014 की आईपीएल नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीद लिया। 2014 से 2017 के आईपीएल सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने के बाद, मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2018 में अपनी टीम में शामिल किया।

जिसके बाद सूर्यकुमार यादव 2018 से मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते नजर आ रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल क्रिकेट में अब तक 139 मैच खेले हैं. इन मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट और 32.17 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3249 रन बनाए हैं.

Leave a Comment